Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)

Vidhwa Pension Yojana: जाने विधवा पेंशन क्या है और कैसे मिल सकता है आपको लाभ

Last Updated On May 4, 2023

विधवा पेंशन योजना 2023

Vidhwa Pension Yojana – भारत में करीब 5.5 करोड़ से भी अधिक विधवा महिलाएं हैं, जिनमें से 80% से अधिक महिलाएं आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उन सभी महिलाओं की कठिनाई को देखते हुए भारत सरकार एवं भारत की राज्य सरकारो ने अलग-अलग प्रकार की विधवा पेंशन योजना की शुरुआत किया है।

जहां पिछले कुछ दशक से विधवाओं के लिए सिर्फ इंदिरा गांधी पेंशन योजना ही प्राथमिकता होती थी, वही आज के समय में अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग खुद की विधवा पेंशन योजना है। Indira Gandhi vidhva pension Yojana के द्वारा महिलाओं को ₹500 प्रतिमा की सहायता राशि दी जाती थी। परंतु नई-नई विधवा पेंशन योजना के द्वारा इन महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि 500 से बढ़ाकर ₹1000 से ₹3000 तक कर दिया गया है।

दोस्तों आज के लेख में हम आपको मौजूदा 2023 में Vidhwa Pension Yojana के बारे में बताएंगे। वर्तमान में करोड़ों विधवा महिलाएं इन सभी योजनाओं का लाभ उठा रही है। अगर आप भी विधवा पेंशन योजना के द्वारा लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ लीजिए।

विधवा पेंशन योजना क्या है? | Vidhwa Pension Yojana 2023

विधवा पेंशन योजना भारत सरकार के द्वारा भारत की विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में सहायता राशि प्रदान करने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के द्वारा भारत सरकार गरीबी रेखा से नीचे आने वाली विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में ₹500 से ₹3000 तक का आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

वर्तमान समय में करोड़ों महिलाएं विधवा पेंशन योजना के द्वारा लाभान्वित हो रही है। भारत की विधवा महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना एक वरदान की तरह ही है क्योंकि इससे उनका एवं उनके परिवार का भरण पोषण करने में सहायता प्राप्त होती है।

Vidhwa Pension Yojana की शुरुआत 2009 में किया गया था जिसका नाम इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना रखा गया था। वर्तमान समय में सभी राज्य अपने राज्य के लिए अलग-अलग विधवा पेंशन योजना मुहैया करा रही है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना देती है, वही महाराष्ट्र की सरकार महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना देती है।

विधवा पेंशन योजना से जुड़े कुछ तथ्य एवं विशेषताएं

अगर आप vidhva pension Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको उससे पहले इस योजना से जुड़े कुछ तथ्य की जानकारी पता होनी चाहिए।

  • सर्वप्रथम विधवा पेंशन योजना की शुरुआत वर्ष 2009 में इंदिरा गांधी पेंशन योजना की नाम से किया गया था ।
  • इस योजना के द्वारा भारत की गरीब विधवा महिलाओं को ₹500 से लेकर ₹3000 तक का सहायता राशि प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के लिए कोई भी भारत की विधवा महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष की है वह कर सकती है।
  • इस योजना का लाभ वही विधवा महिलाएं ले सकती है जो कि गरीबी रेखा से नीचे वर्ग में आती है।
  • जिन महिलाओं के पुत्र का उम्र 21 वर्ष से अधिक है वह महिलाएं इस योजना की लाभ लेने के पात्र नहीं मानी जाती है।
  • इस योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी इलाका के सभी विधवा महिलाएं प्राप्त कर सकते हैं।

विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य

Vidhva pension Yojana का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जब किसी महिला का पति की मृत्यु हो जाती है उसके बाद महिलाओं को कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार एवं भारत की राज्य सरकार ने विधवा पेंशन योजना को संचालित करती है।

विधवा पेंशन योजना के तहत भारत सरकार एवं भारत की राज्य सरकार है विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। जिससे इनका जीवन यापन शुभम होता है एवं उनकी जीविका में सुधार आती है। सरकार इस योजना के द्वारा भारत की विधवा महिलाओं की सहायता करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है।

विधवा पेंशन योजना की पात्रता |vidhva pension Yojana eligibility criteria

 विधवा पेंशन योजना की लाभ लेने के लिए आपको कौन-कौन सी पात्रता पर खरा उतरना होगा उसके निम्नलिखित जानकारी आपको दी जा रही है।

  • इस योजना के लिए विधवा महिलाओं को ही पात्र माना जाएगा।
  • इस योजना के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की महिलाएं ही पात्रता रखती है।
  • यदि कोई महिला अपने पति की मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर लेती है तो उसे इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर विधवा महिला के पुत्र व्यस्क है और वह उसकी देखभाल करने में सक्षम है तो वैसे विधवा महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

विधवा पेंशन योजना के लाभ | vidhwa pension Yojana benefits

  • इस योजना का लाभ देश की सभी गरीब विधवा महिलाएं प्राप्त कर सकती है।
  • इस योजनाओं के द्वारा भारत के गरीब विधवा महिलाओं को ₹500 से ₹3000 तक का आर्थिक सहायता राशि पेंशन के रूप में दी जाती है।
  • इस योजना के द्वारा लाभार्थी विधवा महिला को सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट मैं किस्तों के रूप में दी जाती है।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि की सहायता से गरीब वर्ग की विधवा महिलाएं अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकेंगे।

विधवा पेंशन योजना 2023 के दस्तावेज

अगर आप विधवा पेंशन योजना 2023 में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास यह निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य है।

  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • पति की मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु की पुष्टि हेतु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर 

इसे भी पड़े: श्रम कार्ड योजना का लाभ क्या क्या है : जाने अभी यहाँ से

विधवा पेंशन योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?

अगर आप विधवा पेंशन योजना 2023 में आवेदन करना चाहते हैं। तो यहां पर आपको इस योजना में आवेदन करने की निम्नलिखित दिशा निर्देश दी जा रही है, आप इसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

  • Step 1. सबसे पहले आ वेदिका को अपने राज्य के अनुसार योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • Step 2. जैसे ही आप ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाएंगे। वहां पर आपको Widow pension का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • Step 3. ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको Apply now के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • Step 4. अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगी, जहां पर आप हो सभी विवरणों को अपने डॉक्यूमेंट के आधार पर भरना होगा।
  • Step 5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी विवरण भरने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQ

Q. विधवा पेंशन योजना में कितने पैसे मिलते हैं?

A. विधवा पेंशन योजना के द्वारा भारत की गरीब विधवा महिलाओं को 500 से ₹3000 तक का सहायता राशि प्रतिमा प्रदान किया जाता है।

Q. विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

A. विधवा पेंशन योजना में आवेदन आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर बिल्कुल फ्री में सभी नियम एवं शर्तें की पात्रता रखते हुए कर सकते हैं।

Q. विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?

A. इस योजना के तहत 18 वर्ष से 60 वर्ष की विधवा महिलाएं आवेदन के लिए पात्रता रखती है।

निष्कर्ष

भारत सरकार के द्वारा करोड़ों महिलाओं को विधवा पेंशन योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। आज के इस लेख में हमने आपको विधवा पेंशन योजना (Vidhwa Pension Yojana) से मिलने वाली लाभ एवं विधवा पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है।

 

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *