Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)

श्रम कार्ड योजना का लाभ क्या क्या है : जाने अभी यहाँ से

Last Updated On April 29, 2023

Benefits of Shram Card Yojana

Benefits of Shram Card Yojana: श्रम कार्ड एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे देश के मजदूरों के लिए शुरू किया गया है। ऐसे सभी श्रमिक वर्ग के लोग जो अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी, ठेला चलाने, सफाई कर्मी, और इस तरह के अन्य छटे हुए काम करते है। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और समाज में एक अच्छा ओहदा देने के लिए केंद्र सरकार ने Shram Card Yojana को शुरू किया है।

श्रम कार्ड योजना (E Shram Card) के जरिए सरकार एक ऑनलाइन कार्ड मुहैया करवाती है। उसके जरिए प्रदेश के सभी श्रमिकों का डाटा इकट्ठा करती है। इसके बाद श्रमिकों की संख्या के आधार पर हर महीने ₹500 से ₹2000 के बीच की राशि उनके बैंक अकाउंट में डाली जाती है। यह पैसा श्रमिकों को सरकार की तरफ से दिया जाता है ताकि वह अपने जीवन यापन की प्रक्रिया को और बेहतर बना सके। अगर आप श्रम कार्ड योजना का लाभ समझना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि सरकार इस योजना के जरिए कौन-कौन सी सुविधा मुहैया करवा रही है तो हमारे साथ अंत तक बने रहे। 

श्रम कार्ड क्या है? | E Shram Card 2023

श्रम कार्ड एक ऑनलाइन कार्ड है जिसे केंद्र सरकार के जरिए प्रदेश के सभी श्रमिकों को दिया जाता है। यह कार्ड श्रमिकों के लिए पहचान पत्र का काम करता है। इसके जरिए सरकार को श्रमिकों की जानकारी मिलती है जिसके आधार पर उन्हें हर महीने ₹500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा सरकार पेंशन इंश्योरेंस और इस तरह की अन्य सुविधा भी मुहैया करवाती है।

देश के सभी गरीब श्रमिकों के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना तेजी से प्रचलित हो रही है और सभी श्रमिक इसकी सुविधा प्राप्त करने का प्रयास कर रहे है। आपको श्रम कार्ड से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियों के बारे में भी पता होना चाहिए जिसे नीचे बताया गया है। 

श्रम कार्ड योजना का लाभ | Benefits of Shram Card Yojana

देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की तरफ से देश के श्रमिकों को इस कार्ड के जरिए कौन-कौन सी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है 

  • एक श्रम कार्ड धारक को सरकार की तरफ से हर महीने ₹500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • इस तरह की आर्थिक सहायता से श्रमिक की पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
  • इसके जरिए सरकार पता कर पाती है कि किस प्रदेश के कौन से इलाके में कितने श्रमिक वर्ग के लोग निवास कर रहे है।
  • यह कार्ड श्रमिकों को एक पहचान पत्र प्रदान करता है जिसका इस्तेमाल करके वह आने वाले समय में अन्य योजनाओं का लाभ भी उठा सकते है।
  • सरकार अगर किसी प्रदेश में प्रगति से जुड़ा कोई कार्य करती है तो उसे इलाके के श्रम कार्ड धारकों को श्रमिक वर्ग का कार्य इस कार्ड के जरिए आसानी से मिल सकता है। 
  • श्रमिक के जीवन की रक्षा करने के लिए shram card के जरिए उन्हें ₹200000 का जीवन बीमा दिया जाता है।
  • अगर श्रम कार्ड धारक किसी दुर्घटना में बुरी तरह ग्रसित होता है और उसके शरीर को या शरीर के किसी अंग को 60% से अधिक का नुकसान होता है तो ₹100000 का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
  • E Shram Card के लिए 16 वर्ष से बच्चे आवेदन कर सकते हैं और इसकी मदद से आगे पढ़ाई में छात्रवृत्ति भी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • श्रम कार्ड धारकों को ₹3000 प्रति माह का पेंशन भी दिया जाता है।

इसे भी पड़े: UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojna Online Registration 2021

श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के श्रमिक वर्ग के गरीब लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार श्रमिक वर्ग की स्थिति अच्छे से पहचानती है इस वजह से उनकी पूरी जानकारी इकट्ठा करने के लिए ऑनलाइन कार्ड की प्रक्रिया को श्रम कार्ड के रूप में शुरू किया है। 

वर्तमान समय में इस योजना के लिए रोजाना लाखों लोग आवेदन कर रहे है। इसके जरिए सरकार देश के श्रमिक वर्ग के लोगों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। जब सरकार पर्याप्त मात्रा में श्रमिक वर्ग के लोगों की जानकारी इकट्ठा कर लेगी तब श्रम कार्ड के जरिए अन्य योजनाओं का संचालन शुरू किया जाएगा जिससे श्रमिकों को और लाभ मिलेगा।

वर्तमान समय में इस योजना के जरिए भारत के सभी प्रदेश के श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक सुविधा, पेंशन और इंश्योरेंस की सुविधा दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों को एक बेहतर जिंदगी देना है जिससे उनकी स्थिति में सुधार आ सके और वह स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ तेजी से बढ़ सके। 

श्रम कार्ड का पैसा कैसे मिलता है? | Shram Card Payment Beneficiary List

श्रम कार्ड का पैसा लाभार्थी सूची (Beneficiary List) के जरिए दिया जाता है। जैसा कि हमने आपको बताया रोजाना लाखों लोग श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे है। सरकार उन सभी आवेदनों की समीक्षा करती है उसके बाद पात्र लोगों की एक सूची तैयार करती है।

इस योजना के पात्र लोगों की एक लंबी सूची तैयार की जाती है और उनके बैंक में पैसा भेज दिया जाता है। उसके बाद सरकार दूसरी लाभार्थी सूची पर कार्य करना शुरू करती है। इस तरह सरकार हर कुछ दिनों पर एक लाभार्थी सूची श्रम कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी करती है। आपको उस सूची में अपना नाम ढूंढना होगा अगर आपका नाम उस सूची में है तो इस बार आपको पैसा मिलने वाला है।

आपको बता दें कि ऐसा हो सकता है की जारी लाभार्थी सूची में आपका नाम ना हो। मगर ऐसे में आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है दूसरी लाभार्थी सूची में आपका नाम दिया जाएगा। इस वजह से कुछ लोगों को ऐसा मिलने में विलंब होता है तो दो या तीन महीने का पैसा एक साथ भी बैंक में आ सकता है।    

श्रम कार्ड के जरिए पेंशन कैसे मिलता है?

जैसा कि हमने आपको बताया श्रम कार्ड धारकों को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह ₹3000 तक का पेंशन मिल सकता है। इसके लिए सभी श्रम कार्ड धारकों को हर महीने ₹55 से ₹210 श्रम अकाउंट में कटवाने होंगे। 

जैसा कि हमने बताया श्रम कार्ड के लिए 16 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते है। अगर कोई 16 वर्ष का व्यक्ति श्रम कार्ड के लिए आवेदन करता है तो पेंशन प्राप्त करने के लिए उसे हर महीने ₹55 कटवाने होंगे। वहीं अगर 40 वर्ष का कोई व्यक्ति श्रम कार्ड के लिए आवेदन करता है और भविष्य में पेंशन की सुविधा चाहता है तो उसे हर महीने ₹200 कटवाने होंगे।

इस तरह उम्र अनुसार ₹55 से ₹210 के बीच कुछ पैसा श्रमिक को कटवाना होगा। इसके बाद जब उसकी आयु 60 वर्ष हो जाएगी तो सरकार उस बचे हुए ऐसे में उतना पैसा अपनी तरफ से मिलेगी और हर महीने पेंशन देगी। यह पेंशन कम से कम ₹500 प्रतिमाह और अधिकतम ₹3000 प्रति माह तक हो सकता है।

श्रम कार्ड में मिलने वाले पेंशन की राशि इस बात पर निर्भर करती है श्रमिक ने किस उम्र में श्रम कार्ड बनवाया था और पेंशन की सुविधा के लिए पैसा कटवाना कब शुरू किया था। 

श्रम कार्ड का पेंशन शुरू कैसे करवाएं?

अगर आपने श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है तो फॉर्म भरते वक्त आप से पेंशन की जानकारी ले ली जाएगी। इसके बाद जब व्यक्ति 60 वर्ष का हो जाता है तो पेंशन की सुविधा शुरू करवाने के लिए उसे श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर श्रम कार्ड मानधन फॉर्म भरना होता है।

60 वर्ष की आयु में पहुंचने पर अगर आप अनशन की सुविधा शुरू करवाना चाहते हैं तो श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के home page पर मानधन फॉर्म का विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक कर के फॉर्म भरना है और आप पेंशन की सुविधा शुरू कर पाएंगे।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि श्रम कार्ड योजना का क्या लाभ है। अगर श्रम कार्ड योजना का लाभ (Benefits of Shram Card Yojana) समझने के साथ-साथ आप पैसे मिलने और पेंशन की सुविधा के बारे में भी अच्छे से समझ पाए हैं तो इस लेख को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें। अगर किसी प्रकार का विचार या प्रश्न आपके मन में रह गया है तो उसे भी कमेंट करके जरूर बताएं। 

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *