Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)

Sukanya Samriddhi Yojana 2023: सुकन्या समृद्धि योजना 2023

Last Updated On May 4, 2023

Sukanya Samriddhi Yojana 2023: सुकन्या समृद्धि योजना 2023 

भारतीय सरकार की तरफ से वर्ष 2022 के जनवरी माह में एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसकी लाभार्थी 0 से 10 वर्ष तक की नन्ही बालिकाएं होंगी। इस योजना के अंतर्गत परिवार में नन्हीं बालिका का जन्म होने पर माता-पिता को उसके लिए एक बैंक खाता खुलावाना होगा। उसमें उसके जन्म वर्ष से ही पैसे जमा करने हैं जिससे कि उसके उच्च शिक्षा या फिर शादी के लिए उन्हें चिंता करने की आवश्यकता ना हो।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 (सुकन्या समृद्धि योजना) की शुरुआत महिला एवं बाल विभाग मंत्रालय की तरफ से की गई है और इसमें माता-पिता कम से कम ₹250 से लेकर ₹1.5 लाख तक का निवेश कर सकते हैं। यदि आप भी भारतीय नागरिक है और सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए सबसे लाभप्रद सिद्ध होगा।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023
Sukanya Samriddhi Yojana 2023
Join Telegram Channel

Join Now

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 क्या है (Sukanya Samriddhi Yojana 2023)

सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐसी योजना है जिसकी शुरुआत जनवरी 2022 में नरेंद्र मोदी जी ने केंद्र सरकार और महिला एवं बाल विभाग मंत्रालय की सहायता से की है। इस योजना के अंतर्गत 0 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता खुलवाने और उसमें पैसे निवेश करने के बारे में चर्चा की गई है।

इस योजना के अंतर्गत माता पिता को अपनी बिटिया के नाम पर लगातार 15 वर्षों तक उसके खाते में पैसे निवेश करने हैं। सबसे न्यूनतम रकम ₹250 एवं सबसे अधिक निवेश की जाने वाली रकम 1.5 लाख रुपए होगी। वर्तमान समय में इस योजना की इंटरेस्ट रेट 7.60% है। एक गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह इंटरेस्ट रेट बहुत ही मायने रखता है।




आपको बता दें यदि आप प्रती मास अपना प्रीमियम जमा कर रहे हैं तो आपको हर महीने की 1 तारीख को इस प्रीमियम को जमा कर देना होगा। परंतु वही अगर आप सालाना प्रीमियम को जमा करते हैं तो प्रतिवर्ष 1 अप्रैल की तारीख को आपको अपना प्रीमियम जमा करना है। इस स्कीम की परिपक्वता आयु बिटिया की 21 वर्ष के होने की रखी गई है।

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 मे से पैसे कौन निकाल सकता है ( who can withdraw money in Sukanya Samriddhi Yojana)

केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित की गई सुकन्या समृद्धि योजना 2023 से पैसे निकालने का हक केवल खाताधारक को स्वयं है। खाता खोलने के 21 वर्ष बाद या फिर जब कोई कन्या 18 साल की आयु पार करती है तो वह अपने खाते से पैसे स्वयं निकाल सकती है उनके अतिरिक्त उस खाते से पैसे कोई और नहीं निकाल सकेगा।

आपको बता दें यदि किसी कारणवश पैसे निकालने हैं तो खाताधारक अपनी शादी की तारीख से 1 महीने पहले या फिर 3 महीने बाद तक भी पैसे निकाल सकते हैं। इसके अतिरिक्त सरकार की तरफ से यह भी बताया गया है कि बालिका के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद या फिर दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर लेने के बाद खाते से निकासी करना संभव हो जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना में कितने पैसे का प्रीमियम मिलेगा (How much premium will be available in Sukanya Samriddhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि योजना में सरकार की तरफ से फ्री प्रीमियम भरने के लिए किसी भी प्रकार की फिक्स अमाउंट को नहीं बताया गया है। देश के सभी माता-पिता अपनी शक्ति अनुसार अपनी बिटिया के खाते में निवेश कर सकते हैं। सरकार ने केवल यह बात साझा करी है कि सबसे न्यूनतम किस्त ₹250 होनी चाहिए या फिर सबसे अधिकतम किस्त ₹1.5 लाख होनी चाहिए।

सरकार की ओर से इस योजना में निवेश किए गए रकम को बढ़ाने का इंटरेस्ट दर 7.60% रखा गया है। उदाहरण तो आपको बता दें यदि आप प्रति महीने ₹500 इस योजना में निवेश करते हैं तो आपकी बेटी की उम्र 18 वर्ष होने के बाद उसके अकाउंट में कुल 2 लाख 69 हजार 724 रुपए हो जाएंगे। इस प्रकार माता-पिता जैसे-जैसे निवेश की रकम बढ़ाएंगे कुल रकम अपने आप बढ़ती जाएगी।




सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लिए पात्रता ( Eligibility for Sukanya Samriddhi Yojana 2023)

यदि आप भी सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि लाभार्थी की पात्रताए क्या है। नीचे क्रमबद्ध तरीके से हमने आपको लाभार्थी की पूरी पात्रता समझाने की कोशिश की है।

  • सर्वप्रथम आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही इसका लाभ मिलेगा।
  • आवेदक की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • बालिका के नाम पर खाता केवल उसके माता या पिता ही खुलवा सकते हैं।
  • माता-पिता अपनी गोद ली हुई बेटी को भी इस योजना का लाभार्थी बना सकते हैं।
  • एक बिटिया के लिए एक से अधिक अकाउंट नहीं खोला जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसके लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है। दस्तावेजों की नीचे सूची प्रदान की गई है उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • बेटी का आधार कार्ड 
  • पहचान पत्र 
  • माता-पिता के आधार कार्ड 
  • माता-पिता का पैन कार्ड 
  • बिटिया का जन्म प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • माता या पिता का मोबाइल नंबर




सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करें (How to apply for Sukanya samriddhi Yojana 2023)

Official website :- www.indiapost.gov.in

यदि आपके घर में भी नन्हीं बालिका है और आप भी सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे गए निर्देशों का पालन करके आवेदन फॉर्म भरे।

  1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक के शाखा या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवाने के लिए पता करना है।
  2. वहां जाकर आपको काउंटर पर से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिल रहे फॉर्म को लेना है।
  3. आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमें आपसे जो भी जानकारियां मांगी गई है उन्हें सटीकता से एवं ध्यानपूर्वक भरे।
  4. फॉर्म भरने के बाद एक बार दोबारा जानकारियों की जांच करें।
  5. फॉर्म भरने के बाद आपसे जिन दस्तावेजों की मांग की गई है उन्हें फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  6. अब आप अपना आवेदन फॉर्म ऑफिस में ले जाकर जमा कर दें।
  7. इसके अतिरिक्त नए खाते को शुरू करने के लिए ₹250 की धनराशि भी जमा करनी है।
  8. अब ऑफिस में कर्मचारियों द्वारा आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा और आपको इस दस्तावेज को अपने पास सुरक्षित रखना है।

इसे भी पड़े: श्रम कार्ड योजना का लाभ क्या क्या है : जाने अभी यहाँ से

सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि

भारतीय सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई 2023 बताया जा रहा है। सरकार की तरफ से यह ऐलान किया गया है कि योजना का लाभ वैसे अभिभावकों को मिलेगा जिन की लड़की की उम्र 10 वर्ष हो चुकी है।

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यदि आपकी बिटिया की उम्र 10 वर्ष से कम है तो आपको जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए अन्यथा 31 जुलाई 2023 तक इस आवेदन को स्वीकार करना बंद कर दिया जाएगा।

FAQ

Q. सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की शुरुआत कब हुई है?

A. सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की शुरुआत पूरे देश में जनवरी 2022 में हुई है।

Q. सुकन्या समृद्धि योजना 2023 में आवेदन करने के लिए बालिका की उम्र क्या होनी चाहिए?

A. सुकन्या समृद्धि योजना 2023 में आवेदन करने के लिए आवेदक बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।

Q. क्या सुकन्या समृद्धि योजना में खोले गए खाते को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है?

A. जी हां,  सुकन्या समृद्धि योजना में खोले गए खाते को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Q. सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना 2023 में ब्याज दर कितना है?

A. सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.60% है।

निष्कर्ष

हम आशा करते हैं हमने आपसे आज इस लेख में Sukanya Samriddhi Yojana 2023/ सुकन्या समृद्धि योजना 2023 से जुड़ी जो भी जानकारियां साझा की वह आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हुई होंगी। यदि आपको हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियां पसंद आई हो तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ साझा करें। साथ ही अगर आपको हमारी लेख में किसी प्रकार की त्रुटि लगी हो तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।




Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *