Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)

श्रम कार्ड में ₹1000 का पेमेंट कैसे चेक करें: जाने पूरी जानकारी यहाँ से Shram Card की

Last Updated On April 30, 2023

E- Shram Card: भारत सरकार के द्वारा हाल ही में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक मजदूरो को श्रम कार्ड के अंतर्गत ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान किया गया है। बहुत सारे श्रम कार्ड धारकों ने सरकार द्वारा 500 से 1000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त किया है। परंतु अभी भी कई सारे ऐसे श्रम कार्ड धारक भी है, जिन्हें श्रम कार्ड के द्वारा पैसे नहीं मिले हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि shram card me 1000 ka payment kaise check Kare.

जिसके चलते वे श्रम कार्ड के द्वारा मिलने वाले पैसे को लेने में असमर्थ है। अगर आपको भी पता नहीं है कि श्रम कार्ड में 1000 का पेमेंट कैसे चेक करें अथवा सरकार द्वारा श्रम कार्ड से कैसे लाभ प्राप्त करें। तो यह लेख आपके लिए क्योंकि यहां पर हम आपको श्रम कार्ड में ₹1000 का पेमेंट लेने का तरीका बताएंगे तो आप इसे पूरा जरूर पढ़ें।

श्रम कार्ड क्या है? 

आपको बता दें भारत सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक मजदूर जैसे कि ठेला चलाने वाला, फल सब्जी बेचने वाला, ऑटो चलाने वाला, मजदूरी करने वाला, पेंट करने वाला, आदि- लोगों को श्रम कार्ड के रूप में एक ऑनलाइन पहचान पत्र देती है। श्रम कार्ड एक प्रकार का ऑनलाइन कार्ड होता है जिसके द्वारा सरकार प्रदेश में रहने वाले गरीब वर्ग के श्रमिक मजदूरों का डाटा अपने पास रखती है, एवं समय-समय पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

श्रम कार्ड के द्वारा प्रदेश में रहने वाले सभी असंगठित क्षेत्र से जुड़े हुए मजदूरों को सशक्त बनाने का काम किया जाता है। श्रम कार्ड गरीब श्रमिकों के लिए एक वरदान जैसा ही है, क्योंकि श्रम कार्ड के द्वारा बहुत सारे मजदूरों को 500 से 1000 रुपए की मासिक सहायता राशि प्राप्त होती है । कोई भी भारत का नागरिक जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत है वह इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है बशर्ते उसकी उम्र 16 से 58 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

श्रम कार्ड की पात्रता | Eligibility Criteria for Shram Card

  • कोई भी भारत का नागरिक जो श्रमिक वर्ग में काम करता है वह इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 16 वर्ष एवं अधिकतम आयु 58 वर्ष है।
  • श्रम कार्ड के लिए आवेदन वही लोग कर सकते हैं जिनकी पारिवारिक आय ₹200000 से कम है।
  • श्रम कार्ड के अंतर्गत पेंशन की सुविधा प्राप्त करने के लिए उम्र के अनुसार ₹55 से ₹220 की राशि भुगतान करनी होती है।

श्रम कार्ड का लाभ | Benefits of E sram card

  • श्रम कार्ड के द्वारा सरकार श्रमिक लोगों को हर महीने 500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता देती है।
  • श्रम कार्ड धारकों को ₹200000 का जीवन बीमा सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • श्रम कार्ड धारक के परिवार मैं पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति सरकार द्वारा प्राप्त होती है।
  • श्रम कार्ड धारकों को दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाता है।
  • 60 वर्ष की आयु के बाद श्रम कार्ड धारक को पेंशन योजना के तहत एवं उनके द्वारा किए गए निवेश के अनुसार ₹3000 तक का पेंशन दिया जाता है।

श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज | Important document for shram card

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ होना अनिवार्य है।
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो 6 महीने के भीतर खींचा हुआ 
  • बैंक खाते की जानकारी जैसे अकाउंट नंबर और IFSC कोड

श्रम कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें

अगर आप E shram card बनवाना चाहते हैं, तो यहां पर श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

Step 1. सबसे पहले श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (esram.gov.in) पर जाएं।

Step 2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको register on  Shram card का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर देना है।

Step 3. अब आपके सामने self registration का एक फॉर्म खुल जाएगा जहां पर आपको आवश्यक जानकारी को भरना होगा।

Step 4. सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरने के बाद आपको फोटो अपलोड करना होगा।

Step 5. सभी दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से पालन करते हुए आपको रजिस्ट्रेशन कर लेना होगा।

Step 6. रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्ण होने के पश्चात, सरकार आपके आवेदन की समीक्षा करेगी एवं 24 घंटे के भीतर आपको अवगत कराएंगे कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है या नहीं।

Step 7. अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है तो आपको श्रम कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा इस प्रकार आप ही श्रम कार्ड खुद से बना सकते हैं।

इसे भी पड़े: श्रम कार्ड योजना का लाभ क्या क्या है : जाने अभी यहाँ से

श्रम कार्ड में आया हुआ पैसा कैसे चेक करें? 

 

अगर आप इस कार्ड के द्वारा मिलने वाली पैसे को चेक करना चाहते हैं तो यहां पर हम आपको दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिसका पालन करके आप आसानी से इ श्रम कार्ड में आया हुआ पैसा को चेक कर सकते हैं।

Step 1. सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट (pmfs.nic.in) पर जाना है।

Step 2. इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको know your payment का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।

Step 3. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको send OTP on registered mobile number के ऑप्शन को चुनना है।

Step 4. अब आपको एक नया पेज मिलेगा जहां पर आपको श्रम कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को डालना है और ओटीपी कोड डालकर वेरीफाई कर लेना है।

Step 5. Verify होने के बाद अब आपके सामने श्रम कार्ड के द्वारा मिलने वाली भुगतान राशि का संपूर्ण जानकारी यहां पर देखने को मिलेगा।

FAQ

प्र० – श्रम कार्ड में पैसा कब मिलता है?

उ० – श्रम कार्ड में मिलने वाले पैसा की कोई भी समय सीमा उपलब्ध नहीं होती है। श्रम कार्ड धारकों को सरकार अपने समय अनुसार कभी भी सहायता राशि प्रदान करती है।

प्र० – श्रम कार्ड मैं पैसा कैसे मिलता है?

उ० – E sram card का आवेदन जब सरकार द्वारा सफलतापूर्वक स्वीकार लिया जाता है। इसके पश्चात सरकार द्वारा इ श्रम कार्ड से मिलने वाली सहायता राशि मिलना शुरू हो जाता है।

प्र० – श्रम कार्ड में आया हुआ पैसा कैसे चेक करें?

उ०- Shram card में आया हुआ पैसा चेक करने का पूरा दिशा निर्देश इस लेख में दे दिया गया है। आप उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें जिसकी सहायता से आप श्रम कार्ड में आया हुआ पैसा चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

 भारत सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र से जुड़े हुए गरीब मजदूरों को  श्रम कार्ड के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। आज के इस लेख में हमने आपको श्रम कार्ड क्या है और श्रम कार्ड कैसे बनाया जाता है साथ में श्रम कार्ड में ₹1000 का पेमेंट कैसे चेक करें से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दिया है।

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *