Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)

E Sharm Card Registation : श्रम कार्ड का Regsitration अभी करें, देखे सभी जानकारी

Last Updated On April 4, 2023

E Shram Card Registration : श्रम कार्ड का Regsitration अभी करें, देखे सभी जानकारी

E Shram Card Registration : देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की जाती है। जिससे कि सभी श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन काफी सारे श्रमिक ऐसे होते है जो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते है लेकिन किसी कारणवश वह योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको e Shram Card से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि। तो दोस्तों यदि आप ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Government Of India

E Shram Card Registration 2021

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

 

केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है। E Shram Card के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो कि आधार से सीड किया जाएगा। जिससे मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ e Shram Card के माध्यम से उनको कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा, E Shram Portal कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा। जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करने एवं उनका बेहतर संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी। ई-श्रम पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।



3.9 करोड़ श्रमिकों का खाता नहीं है आधार से लिंक

29 अक्टूबर 2021 तक ई श्रम पोर्टल पर 5.29 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा पंजीकरण करवा लिया गया है। इन सभी पंजीकृत श्रमिकों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार 74.78% या 3.9 करोड़ श्रमिकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। इन सभी श्रमिकों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है। किसी भी सरकारी योजना के तहत लाभ या सब्सिडी प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। यदि लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो उनको खाते में सब्सिडी नहीं प्रदान की जाती है। ई श्रम पोर्टल को संभालने वाले महानिदेशालय श्रम कल्याण ने अब अलग-अलग बैंकों को यह निर्देश देने आरंभ कर दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बैंक में खाते आधार से लिंक हो। सभी श्रमिकों के खाते आधार से लिंक होते ही पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी।

e Shram Card के लिए मार्च 2022 तक 38 करोड़ से अधिक अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपना विवरण जैसे कि उनका वर्तमान रोजगार स्थिति, कौशल प्रकार, परिवार का विवरण, पता, स्थान आदि भी दर्ज करना अनिवार्य है। ई श्रम पोर्टल के माध्यम से सभी पंजीकृत श्रमिकों का डेटाबेस सरकार तक पहुंच जाएगा। जिससे कि सरकार द्वारा श्रमिकों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

कैसे Registration करें (Regstration लिंक)

आप इस दिए गए लिंक से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हो

Online Registration : Click Here

Official Website : Click Here

 

E Shram Card

योजना का लाभे पाने के लिए निम्नलिखित श्रमिक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है

  1. कारपेंटर
  2. मिडवाइफ
  3.  रिक्षा चालक
  4.  लेदर वर्कर
  5.  मजदूर
  6.  अखबार विक्रेता
  7. घरेलू कामगार नाई
  8. फल एवं सब्जी विक्रेता
  9. मनरेगा कामगार
  10. CSC केन्द्र संचालक
  11. खेतों में काम करने वाले मजदूर
  12.  आशा वर्कर
  13. बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर




Document Required   

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर
  • बैंक अकाउंट,
  • IFSC Code
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट फोटो मोबाइल नंबर

E Shram Card से संबंधित कुछ मुख्य जानकारी

  • ई श्रम कार्ड को बनाने का कार्य 26 अगस्त 2021 से सरकार द्वारा आरंभ कर दिया गया है।
  • देश के किसी भी राज्य के नागरिक यह कार्ड बनवा सकते हैं।
  • इस कार्ड के माध्यम से आप विभिन्न गवर्नमेंट स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • असंगठित क्षेत्र के सभी कामगार ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
  • यह कार्ड बनने से सभी श्रमिकों का डेटाबेस सरकार के पास उपलब्ध हो जाएगा।
  • यह डाटाबेस श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बनाया जाएगा।
  • सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार यह कार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • प्रत्येक कामगार को एक आईडेंटिटी कार्ड प्रदान किया जाएगा जिसमें यूनीक आईडेंटिफिकेशन नंबर होगा।
  • इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुए डेटाबेस के हिसाब से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाएगा।
  • इस कार्ड के माध्यम से सरकार के पास असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में जाने वाले कामगारों का डेटाबेस भी उपलब्ध हो जाएगा।
  • इसके अलावा यह डेटाबेस श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने में भी कारगर साबित होगा।
  • यह कार्ड बनवाने पर आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आपको ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा। यदि आपके पास ई श्रम कार्ड है तो इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रीमियम की राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

E Shram Card बनवाने की प्रक्रिया

पहला चरण

  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक और ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वैलिडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।




दूसरा चरण

  • इसके पश्चात आपको कंफर्म टू एंटर अदर डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:-
  • पर्सनल इंफॉर्मेशन
  • एजुकेशन क्वालीफिकेश
  • ऑक्यूपेशन एंड स्किल
  • बैंक डिटेल
  • आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको प्रीव्यू सेल्फ डिक्लेरेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • आपको इस जानकारी को चेक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने आपका ई श्रम कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका ई श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

E Shram Card Registration : Full Details End

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *