Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)

Aadhar Card में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो गया है जाने अपडेट करने का तरीका

Last Updated On May 24, 2022

Update Mobile Number in Aadhar Card : यदि आप का आधार से लिंक्ड नंबर कहीं खो गया है या फिर आप ने किसी कारण उसे बदल दिया है। तो आप को अपने आधार कार्ड में भी अपने नए नंबर को रजिस्टर करना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप को ओटीपी प्राप्त करने संबंधी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Aadhar Card Link Mobile Number

क्यूंकि आप के आधार नंबर से जुड़े कार्यो में आप को यदि ओटीपी की आवश्यकता होती है तो वो आप को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से मिलता है। ऐसे में आप का मोबाइल नंबर अगर आधार के साथ अपडेट (Update Mobile Number in Aadhar Card) नहीं होता है तो आप के काम रुक सकते हैं।




Update Mobile Number in Aadhar Card : अपडेट करने का आसान तरीका

यदि आप का आधार कार्ड के साथ पंजीकृत नंबर कहीं खो गया है या आप ने उसे बदल दिया है तो ऐसे में आप नए नंबर को अपडेट कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप अपने नजदीकी एनरोलमेंट या अपडेट सेंटर पर जाएँ।
  2. यहाँ आप को आधार कार्ड में सुधार का फॉर्म लेकर भरना होगा।
  3. अब आप जिस मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं उसे फॉर्म में दर्ज करें।
  4. सुधार करने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
  5. अब आप को वेरिफिकेशन के लिए बायोमेट्रिक्स की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  6. बायोमेट्रिक्स की प्रक्रिया के बाद एक्जीक्यूटिव आप को एक रिसीप्ट देगा, जिसमें एक रिक्वेस्ट नंबर (URN) होता है।
  7. आप आधार में अपडेट का स्टेटस चेक करने के लिए इस रिक्वेस्ट नंबर (URN) का उपयोग कर सकते हैं।
  8. इस के लिए आप को 30 से 50 रूपए तक शुल्क देना पड़ सकता है।

नोट :  आपका मोबाइल नंबर 90 दिनों के भीतर आधार के डेटाबेस में अपडेट हो जाएगा .

आप की जानकारी के लिए बता दें की आप अपने आधार कार्ड के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर को जितनी बार चाहें उतनी बार बदल सकते हैं। इस के लिए आप को हर बार शुल्क का भुगतान करना होगा।




Aadhar Card Update: आधार कार्ड व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग आज के समय में हर जगह इस्तेमाल होता है। ये भारत सरकार द्वारा हर भारतीय नागरिक को प्रदान किया जाने वाला पहचान पत्र है। इस पहचान पत्र का उपयोग लगभग हर जगह ही होता है। खासकर सरकारी काम करने के लिए आप के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। आधार कार्ड में आप की बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। जैसे की – व्यक्ति का नाम , पता , आयु और आइडेंटिफिकेशन नंबर। यदि किसी कारणवश इन जानकारियों में किसी प्रकार की गलती हो गयी हो तो व्यक्ति को समस्या हो सकती है। इसके लिए कार्ड धारकों को जनसेवा केंद्र जाना पड़ सकता है। आज हम आप को बताएंगे की आप अपने आधार कार्ड में कितनी बार बदलाव कर सकते हैं और जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

जाने और भी जानकारी यहाँ से : क्लिक करें

आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट कर सकते हैं जानकारी?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार आधार कार्ड में बदलाव / अपडेट करने की एक सीमा है। Aadhar Card में दर्ज महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेट करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट यानी UIDAI की वेबसाइट पर जाकर जानकारी अपडेट कर सकते हैं। हालाँकि कुछ जानकारी को अपडेट करने के लिए आपको जन सेवा केंद्र पर ही जाना होगा। वहां आप को कुछ दस्तावेज की फोटोकॉपी भी जमा करानी होगी और शुल्क भुगतान भी करना होगा।




नाम अपडेट कितनी बार कर सकते हैं?

यदि आप के आधार कार्ड में नाम की गड़बड़ी है या आप उसे अपडेट करना चाहत हैं तो आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप बिना सेंटर जाए ही घर बैठे UIDAI की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। आप अपने आधार कार्ड में दो बार नाम अपडेट कर सकते हैं।

जन्म-तिथि अपडेट

जन्मतिथि को बदल नहीं सकते। लेकिन जानकारी के लिए बता दें की यदि ऐसा डेटा एंट्री के दौराण हुई गलती की वजह से हुआ है तो आप ऐसा कर सकते हैं। लेकिन आप ऐसा तब ही कर सकते हैं जब आपकी उम्र में 3 वर्ष आगे या 3 वर्ष पीछे की तिथि पड़ी हो। जन्मतिथि को आप सिर्फ एक बार अपडेट कर सकते है।

जेंडर और पता कितनी बार अपडेट कर सकते हैं ?

यूआईडीएआई की गाइडलाइंस के अनुसार आप जेंडर और अपने पते की जानकारी आप एक बार ही बदल सकते हैं। कृपया ध्यान दें ये जानकारी अपडेट करने के लिए आप को आधार नामांकन/अपडेशन केंद्र में जाना होगा।




आधार कार्ड में किसी भी प्रकार की जानकरी को अपडेट करने के लिए आपको मांगे गए कुछ दस्तावेजों को ले जाना होगा। इन दस्तावेजों की जानकारी आप को यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *