Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)

उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड की सूचि में अपना नाम देखें, जाने क्या- क्या मिलेगा लाभ

Last Updated On January 10, 2023

UP Ration Card List : – दोस्तों नमस्कार, आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के आधीन कार्यरत खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा जारी राशन कार्ड लिस्ट के बारे में। जैसा की आप सभी जानते हैं की राशन कार्ड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन कार्ड की सहायता से आप सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मुफ़्त या सस्ती दर पर राशन ले सकते हैं, पते के प्रमाण हेतु राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं, राशन कार्ड की सहायता आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते है।

Join Telegram Group

आज आपको हम एक आकड़ा बता दें जब कोरोना काल की संकट घडी आई थी उस समय सरकार ने राशन कार्ड की मदद से 80 करोड़ लोगो के घर मुफ्त राशन बाटा था। यह सब संभव हुआ राशन कार्ड की खाद्य वितरण प्रणाली की वजह से इसका मतलब साफ है की राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन ने लोगों को गरीबी, भुखमरी और कुपोषण से बचाया है। आगे जानें यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें




उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अपने खाद्य एवं रसद विभाग के ऑफिसियल वेबसाईट fcs.up.gov.in पर राशन कार्ड धारकों की पात्रता सभी जिले की लिस्ट को अपलोड किया है जिससे आप अपने राशन कार्ड की दुकान, राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन और राशन कार्ड पर परिवार के सदस्यों के नाम आदि की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ हम आपको आगे अपने पोस्ट में बताएंगे की कैसे आप UP Ration Card Lis को ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। ये सभी जानकारी के लिए पूरा पेज पढना पड़ेगा |


UP Ration Card List 2023

No.

आर्टिकल से संबंधित

आर्टिकल से जुड़ी जानकारियाँ

1

आर्टिकल का नाम

UP Ration Card List

2

उत्तर प्रदेश FCS सिस्टम का पूरा नाम

अंग्रेजी में :- Food and Civil Supplies
हिन्दी में :- खाद्य और नागरिक आपूर्ति

3

उत्तर प्रदेश के FCS पोर्टल की शुरुआत कब हुई

जनवरी 2019

4

FCS पोर्टल से संबंधित विभाग

उत्तर प्रदेश सरकार का खाद्य एवं रसद विभाग

5

FCS पोर्टल के लाभार्थी

उत्तर प्रदेश राज्य के राशन कार्ड धारक

6

FCS पोर्टल का उद्देश्य

सरकार द्वारा सस्ती दरों पर दिए जाने वाले राशन को ऑनलाइन और पारदर्शी सिस्टम के तहत राज्य की गरीब व पात्र जनता तक पहुंचाना

7

UP Ration Card आधिकारिक वेबसाईट

fcs.up.gov.in

8

FCS के हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर : 1967/14445, 1800 1800 150
9 मुख्यालय का पता

आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग उ० प्र०,
द्वितीय तल, जवाहर भवन, लखनऊ (उ० प्र०), 226001

10

सहायता और शिकायत हेतु ऑफिसियल ईमेल आईडी

[email protected]




उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित आँकड़े :-UP Ration Card List

ये आकडे जो आप निचे पढ़ पा रहे है ये उत्तर प्रदेश की जारी ऑफिसियल वेबसाइट के आकडे है जो इस प्रकार से हैं –

क्रम संख्या खाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित सूचनाएँ संबंधित आँकड़े
1 उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जारी राशन कार्ड 3.62 करोड़
2 राज्य के राशन कार्ड के लाभार्थियों की सूची 14.96 करोड़
3 राज्य में आधार कार्ड से लिंक राशन कार्ड की संख्या 14.88 करोड़
4 राज्य में आवंटित राशन की उचित दर दुकानों के सापेक्ष कार्यरत, निलम्बित, निरस्त एवं सम्बद्धीकरण दुकानों की संख्या 79,479

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें :-

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी नागरिक हैं और आपका राशन कार्ड बना हुआ है तथा आप राशन कार्ड की लिस्ट चेक करना चाह रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश राज्य सरकार खाद्य एवं रसद विभाग के तहत विकसित FCS के आधिकारिक पोर्टल से चेक कर सकते हैं। यहाँ हम आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस प्रकार निम्नलिखित है –




  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के सप्लाई मैनेजमेंट सिस्टम FCS के आधिकारिक पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाना है।
  • जब आप आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जाएंगे तो आपको पोर्टल के होम पेज पर राशन कार्ड की पात्रता सूची का लिंक दिखेगा इस लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची से संबंधित सभी जानकारियाँ प्राप्त हो जाएंगी। पेज पर आपको जिलेवार और श्रेणीवार राशन कार्ड धारकों की संख्या पता चल जाएगी।
क्रम संख्या UP Ration Card List संबंधित संख्या
1 उत्तर प्रदेश राज्य के कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्डों की संख्या 3,20,62,127
2 उत्तर प्रदेश राज्य के कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 13,64,39,779
3 उत्तर प्रदेश राज्य के कुल अन्त्योदय राशन कार्डों की संख्या 40,92,069
4 उत्तर प्रदेश राज्य के कुल अन्त्योदय राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 1,31,62,604




राशन कार्ड की पात्रता सूची में लाभार्थी से संबंधित जानकारी कैसे देखें :-

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपने बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आप FCS के आधिकारिक पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाएँ।
  • पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर आने के बाद आपको वेबसाईट के होम पेज पर “राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें का लिंक दिखेगा। उस लिंक पर क्लिक करें।

UP Ration Card List

  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। पेज ओपन होने के बाद आपको यहाँ दो विकल्प दिखाई देंगे राशन कार्ड संख्या से और राशन कार्ड अन्य विवरण से दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • यदि आप राशन कार्ड संख्या से विकल्प का चयन करते हैं तो आपके सामने एक नया पेज खुलता है। नए पेज पर राशन कार्ड की डीटेल देखने के लिए अपने 12 अंकों के राशन कार्ड नंबर को डालें तथा इसके बाद कैपचा कोड डालकर खोजें” के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करते ही राशन कार्ड की डीटेल आपके सामने आ जाएगी। इस तरह से आप अपने राशन कार्ड की डीटेल ऑनलाइन माध्यम से चेक कर पाएंगे।




  • और यदि आप राशन कार्ड अन्य विवरण से तो आपके सामने एक नया पेज खुलता है। इस ओपन हुए नए पेज पर अपने जिले, क्षेत्र, विकास खंड, राशन कार्ड के मुखिया का नाम, और कार्ड के प्रकार से संबंधित जानकारियों की भरें। जानकारी भरने के बाद कैपचा कोड डालकर खोजें के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड की डीटेल आ जाएगी। इस तरह से आप राशन कार्ड की पात्रता सूची में अपने राशन कार्ड की डीटेल ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *