Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)
MP Ladli Bahana Yojana

MP Ladli Bahan Yojana: जानिए १००० रुपये वाली लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें 

Last Updated On August 21, 2023

MP Ladli Bahan Yojana – मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा एमपी लाडली वाहन योजना लागू किया गया है। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा सभी मध्य प्रदेश के पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने का प्रावधान रखा गया है। जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती है वह ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन्हें एमपी लाडली बहन योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके अलावा जो महिलाएं एमपी लाडली बहन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर चुकी हैं और लिस्ट में अपना नाम देखना चाहती हैं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

वह हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। हम आपको MP Ladli Bahan Yojana के 1000 रुपए वाली लिस्ट में नाम चेक कैसे करें के बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा हम आपको इस योजना से होने वाले फायदे के बारे में भी बताएंगे।

Must Read

MP Ladli Bahan Yojana New List 2023


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

MP Ladli Bahana Yojana

एमपी लाडली बहन योजना को मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने लागू किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। जिस दौरान यह योजना लागू हुआ था उस दौरान ऑफिशियल अनाउंसमेंट के तहत यह जानकारी दी गई थी। इस योजना के तहत अब तक कई महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। जिन महिलाओं को लाभ नहीं मिला है उनके लिए हर कुछ समय के अंतराल पर आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू की जाती है।

ऐसे में वह महिलाएं जो अब तक इस योजना के लाभ से वंचित है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के दौरान इसके आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन भर सकती है। अगर वह इस योजना की पात्र होंगी तो उन्हें इस योजना से जोड़ दिया जाएगा। उसके बाद सरकार द्वारा दिया जाने वाला सारा लाभ उन महिलाओं को मिलेगा। सरकार हर कुछ समय पर एक लिस्ट भी जारी करती है। इस लिस्ट में उन महिलाओं का नाम रहता है जिन्हें इस योजना से जोड़ दिया गया है। इस लिस्ट में महिलाएं अपना नाम चेक कर पता कर सकती हैं कि उनके खाते में ₹1000 आए हैं या नहीं।

सरकार लाडली बहन योजना से दे रही है महिलाओं को बहुत सारे फायदे 

सरकार इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश के महिलाओं को कई सारे लाभ दे रही है। आज हम नीचे उन सभी लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।

  • जो महिलाएं इस योजना से जुड़ेगी उन्हें सरकार द्वारा ₹1000 दिए जाएंगे। 
  • यह पैसे उन्हें हर महीने दिए जाएंगे। 
  • इस हिसाब से उन्हें सालाना ₹12000 की आर्थिक मदद सरकार द्वारा मिलेगी। 
  • सरकार मध्य प्रदेश की लगभग एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ देने वाली है। 
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा करीब 12000 करोड़ का बजट पास किया गया है। 
  • इन सबके अलावा महिलाओं को यह सुविधा दी गई है कि वह इस योजना से जुड़ने के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकती हैं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Check New MP Ladli Bahan Yojana List Online


सरकार द्वारा जारी किए गए लिस्ट में वह सभी महिलाएं अपना नाम चेक कर सकती हैं। जिनका एमपी लाडली बहन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिस्ट में नाम चेक करने के लिए वह हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो जरूर करें।

Ladli Bahan Yojana

  • इसके बाद आपको इस वेबसाइट का होम पेज दिखेगा। 
  • वहां आपको मेनू के सेक्शन में जाना है। फिर आपको नीचे जाना है और अंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक करना है। 

Ladli Bahan Yojana

  • यहां आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। आप अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करें। 
  • दर्ज करने के बाद आपके 10 अंकों की मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी s.m.s. द्वारा भेजी जाएगी। 

Ladli Bahan Yojana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

  • आपको वह ओटीपी इस वेबसाइट पर दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है। 
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा। 
  • यहां आपको अपना जिला, ब्लॉक, पंचायत आदि का चयन करना है। 
  • उसके बाद आपके सामने आपके क्षेत्र के सभी महिलाओं का नाम आ जाएगा। जिन्हें इस योजना से जोड़ दिया गया है। 
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपके खाते में ₹1000 डाले जा चुके हैं।

एमपी लाडली बहन योजना टोल फ्री नंबर 

जिन महिलाओं को इस योजना के बारे में और भी जानकारी चाहिए या उन्हें इस योजना के तहत फार्म भरने में किस तरह की कोई परेशानी हो रही है। वैसी महिलाएं इस योजना की द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 07552700800 पर कॉल कर सकती है। यहां पर आपको सारी जानकारी विस्तार पूर्वक समझा दी जाएगी।

इसके अलावा आपके यहां यह भी बताया जाएगा कि आपका नाम लिस्ट में क्यों नहीं आया है। उसके बाद आप कारण समझ कर फिर से इस योजना से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

निष्कर्ष 

यह आर्टिकल मध्य प्रदेश के सभी बहनों के लिए काफी मददगार होने वाला है। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से बताया है कि एमपी की महिलाएं लाडली बहन योजना (MP Ladli Bahan Yojana) के द्वारा जारी की गई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकती हैं। अगर सभी महिलाओं को हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *