Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)
LPG Gas Update

LPG Gas Update : महिला दिवस पर नया नियम लागू, LPG cylinder अब मिलेगा आधे दाम में !

Last Updated On March 12, 2024

LPG Gas सिलिंडर का हुआ सस्ता – महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि घर में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर पर ₹100 कम कर दिए जाएंगे। इसे महिलाओं को समर्पित करते हुए बधाई दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा इस जानकारी को साझा किया गया है और सभी देशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई है। इसी के साथ मंत्रिमंडल की बैठक की गई और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम ने उज्वला योजना के तहत ₹300 की सब्सिडी भी जारी करने की मंजूरी दे दी है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिला दिवस पर सभी महिलाओं को खुशखबरी दी है। ऐसे में सबसे पहले मोदी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए यह भी ऐलान किया है कि एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं। पहले जितने LPG के दाम थे उसमें से ₹100 कम कर दिए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अब सिलेंडर की कीमत देशभर में ₹100 कम हो जाएगी। देखा जाए तो लोकसभा के चुनाव भी आने वाले हैं। ऐसे में मोदी सरकार का यह बड़ा फैसला आया है इससे पहले भी पिछली साल दिवाली से पहले ही सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटा दी गई थी।

इतने लोगों को मिल सकता है फायदा

अगर इस योजना के तहत देखा जाए तो एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए गए हैं। ऐसे में आम आदमी को काफी राहत भी मिली है। देश में लगभग 31 करोड़ 40 लाख LPG के कनेक्शन है। इनमें से लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा लाभार्थी को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसी के साथ 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को सब्सिडी भी दी गई है। जो इस बार ₹300 कर दी गई है। 2016 में इस योजना को लागू किया गया था। अब यह 2024 को समाप्त हो रही थी। इसके चलते मोदी ने 2025 तक इस योजना को आगे बढ़ा दिया है। इसके चलते ₹300 की सब्सिडी महिलाओं के बैंक अकाउंट में आएगी।

अन्य पोस्ट : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना : 80 लाख किसानों के खातों में 1816 करोड़ रुपए ट्रांसफर

कब से लागू हुई योजना

आपको बता दे प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 8 मार्च को महिला दिवस था। उसी दिन इस योजना को लागू किया गया था। और यह उसी रात से लागू कर दिया गया था। अगर अगस्त के महीने से पहले देखा जाए तो राजधानी में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 थी। अब इसकी कीमत 903 रुपए हो गई है, लेकिन 8 मार्च को ₹100 और घटा दिए गए हैं जिसकी वजह से अब इसकी कीमत 803 रह गई है। वही अगर कोलकाता में बात की जाए तो कोलकाता में 929 रुपए का सिलेंडर था जो अब घटकर 829 रुपए का हो गया है। इसी तरह अगर मुंबई में बात की जाए तो मुंबई में 902.50 पैसे का सिलेंडर था जो अब ₹802.50 पैसे का हो गया है।

उज्जवला लाभार्थियों को भी दिया गया तोहफा

जहां पर कैबिनेट की बैठक हुई थी वहां पर यह नतीजा निकाला गया है कि इस बार पीएम उज्जवला योजना के तहत 31 मार्च 2025 तक सब्सिडी दी जाएगी। जिन लोगों को सिलेंडर पर सब्सिडी दी जा रही है वह ₹300 प्रति सिलेंडर है। यह महिलाओं के अकाउंट में सीधा ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस योजना की वैलिडिटी 2024 में खत्म हो रही थी लेकिन बैठक के दौरान अब इसकी वैलिडिटी 2025 तक कर दी गई है।

किस उद्देश्य से कम हुए रेट

सरकार की तरफ से यह उद्देश्य बताया जा रहा है कि इससे नारी शक्ति का जीवन और भी आसान हो जाएगा। इसी के साथ करोड़ों परिवार का आर्थिक बोझ भी कम होगा। आम जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। इस पोस्ट में आगे यह भी कहा गया की रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवार की भलाई का समर्थन करना है। 

इसी के साथ एक स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करना है। सभी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और उनके जीवन को और भी आसान बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि आज के समय में भी कई घर ऐसे हैं जहां पर सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। क्योंकि वह आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और उनके पास सिलेंडर खरीदने के पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से सिलेंडर पर और भी पैसे कम कर दिए गए हैं जिसके चलते गरीब परिवार भी सिलेंडर का इस्तेमाल कर सके।

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *