Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)
Khasra Khatauni Name Kaise Dekhe

खसरा खतौनी में अपना नाम कैसे देखें 2023 | Khasra Khatauni Name Kaise Dekhe

Khasra Khatauni Name Kaise Dekhe – भारत में अभी भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें यह नहीं पता है कि उनका जमीन किसके नाम पर है और कितना है। ऐसे लोग खसरा खतौनी में अपना नाम देखकर पता कर सकते हैं कि उनके पास कितनी जमीन है और कहां-कहां है। इसके लिए लोगों को राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना होगा। इसके अलावा आप ऑनलाइन घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं। अब अगर आप खसरा खतौनी में अपना नाम कैसे देखें 2023 के बारे में जानना चाहते हैं तो इस वक्त सही जगह पर मौजूद है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हम आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि आप खसरा खतौनी में अपना नाम कैसे देखें। इसके अलावा हम आपको और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां खसरा खतौनी से संबंधित देने वाले हैं। तो सारी जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

ऑनलाइन और ऑफलाइन खसरा खतौनी में नाम कैसे चेक करें


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Khasra Khatauni Name Kaise Dekhe

आज से कुछ समय पहले अगर किसी को खसरा खतौनी में अपना नाम चेक करना होता था। तो इसके लिए उन्हें राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना पड़ता था। वहां पर उन्हें बहुत सारा भागदौड़ करना पड़ता था और उसके बाद वह अपना काम कर पाते थे। लेकिन अब इसके अलावा एक और सिस्टम भी खसरा खतौनी में नाम चेक करने के लिए जारी किया गया।

लोग अब ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उसके बाद वहां से घर बैठे अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर खसरा खतौनी में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान और बिल्कुल मुफ्त है। इससे उनका पैसा और समय दोनों बचेगा।

खसरा खतौनी में नाम चेक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

जो लोग खसरा खतौनी में नाम चेक करना चाहते हैं उनके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है। आइए हम नीचे आपको उन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में बताते हैं। अगर आपके पास नीचे बताए गए दस्तावेज नहीं रहेंगे तो आप खसरा खतौनी में नाम चेक नहीं कर पाएंगे। सबसे पहले आप इन सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करें और उसके बाद खसरा खतौनी में नाम चेक करने की प्रक्रिया प्रारंभ करें।

  • जिला नाम
  • खाता नंबर
  • मोजा
  • जमाबंदी आवेदक का नाम
  • खसरा नंबर
  • जमाबंदी नंबर


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

खसरा खतौनी में अपना नाम कैसे देखें | Khasra Khatauni Name Kaise Dekhe

अगर आप अपना नाम खसरा खतौनी में देखना चाहते हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से देख सकते हैं। आइए नीचे हम आपको बारी बारी दोनों तरीकों के बारे में बताते हैं। ताकि आप अपनी इच्छा अनुसार किसी एक तरीके का इस्तेमाल कर खसरा खतौनी में अपना नाम चेक करें।

ऑनलाइन खसरा खतौनी में नाम चेक कैसे करें 

अगर आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन खसरा खतौनी में नाम चेक करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें। इससे आप आसानी से खसरा खतौनी में ऑनलाइन घर बैठे नाम चेक कर पाएंगे।

  • खसरा खतौनी में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको भूल की अधिकारिक पोर्टल को खोलना होगा। 
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिविल सर्विसेज के विकल्प को चुनना होगा। 
  • फिर यहां आपको Get B1/P।। के विकल्प पर क्लिक करना है। 

Khasra Khatauni

  • इसके बाद आप अपना जिला, ग्राम और फिर तहसील चुने। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक नया पेज आएगा। 

Khasra Khatauni

  • यहां पर आपको अपना खसरा संख्या दर्ज करना है। 
  • उसके बाद नीचे देखें कि विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इतना करते ही आपके सामने खसरा खतौनी खुल जाएगा और आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

ऑफलाइन खसरा खतौनी में नाम चेक कैसे करें 

कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास मोबाइल या लैपटॉप मौजूद नहीं है। ऐसे लोग ऑनलाइन की जगह पर ऑफलाइन खसरा खतौनी में नाम चेक कर सकते हैं। ऑफलाइन तरीके से खसरा खतौनी में नाम चेक करने के लिए उन्हें नीचे बताए गए प्रोसेस को करना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना है। 
  • वहां खसरा खतौनी से संबंधित कार्य करने वाले कर्मचारी को ढूंढना है। 
  • उसके बाद उनसे संपर्क करना है। 
  • वह आपसे जो जो जानकारी मांगेंगे आपको सारी जानकारी सही-सही बतानी है। 
  • इसके आधार पर वह कर्मचारी आपको खसरा खतौनी में नाम चेक कर बता देंगे। 
  • इस तरीके से आप ऑफलाइन खसरा खतौनी में नाम चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने सभी लोगों को खसरा खतौनी में अपना नाम कैसे देखें 2023 (Khasra Khatauni Name Kaise Dekhe) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। हमने सभी लोगों को बताया है कि खसरा खतौनी में नाम चेक करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ-साथ हमने आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खसरा खतौनी में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताइए। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा। अगर यह आर्टिकल पसंद आया और जानकारी समझ में आ गई तो आप इसे अपने से संबंधित सभी लोगों के पास शेयर करें। ताकि आप से जुड़े सभी लोग आसानी से खसरा खतौनी में अपना नाम चेक कर सके।

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *