Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)

E श्रम कार्ड क्या है? जाने इस योजना से होने वाले सभी लाभ

Last Updated On April 29, 2023

श्रम कार्ड क्या है | E Shram Card 2023

 

E Shram Card Yojana 2023 –

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा श्रम कार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना की मदद से केंद्र सरकार देश के सभी गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है। कोई भी मजदूर, ठेला चलाने वाले, सफाई कर्मी, और अन्य श्रमिक वर्ग के लोग ऑनलाइन आवेदन कर के E Shram Card बनवा सकते है। इसकी मदद से सरकार सभी, श्रमिकों को हर महीने ₹500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता देती है। मगर आपको Shram Card Kya Hai और E Shram Card Yojana से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियों के बारे में भी पता होना चाहिए, जिसे आज के लेख में बताया गया है। 

 

अगर आप भी श्रमिक वर्ग के कार्य करते हैं और सरकार की तरफ से विभिन्न ,आर्थिक सुविधा जैसे – पेंशन, इंश्योरेंस, और छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए दिशा निर्देश अनुसार श्रम कार्ड (E Shram Card Yojana) के लिए आवेदन करें।

 

श्रम कार्ड क्या है?

 

E Shram Card एक ऑनलाइन कार्ड होता है | जिसके जरिए सरकार प्रदेश में ठेला चलाने वाले, मजदूर, सफाई कर्मी, और अन्य वर्ग के श्रमिकों के परिवार के भरण-पोषण के लिए प्रति माह ₹500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता मुहैया करवाती है।

 

इसके अलावा यह एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है जो श्रमिकों को एक नई पहचान देती है। इसका इस्तेमाल करके श्रमिक अन्य योजनाओं के लिए भी स्वयं की पात्रता प्रमाणित कर सकते है। इस कार्ड के जरिए सरकार पास प्रदेश के सभी मजदूर, सफाई कर्मी, ठेला चलाने वाले, कैब चलाने वाले, और अन्य श्रमिक वर्ग के कार्य करने वाले लोगों का डाटा रखती है।

 

देश के गरीब श्रमिकों के लिए यह योजना एक वरदान की तरह है। श्रमिकों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मिलती है। इसके साथ-साथ इस योजना के लिए 16 वर्ष से 59 वर्ष तक के श्रमिक आवेदन कर सकते है। अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको कुछ अन्य आवश्यक जानकारियों के बारे में भी मालूम होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

 

E श्रम कार्ड योजना से जुड़ी जानकारी

 

  • श्रम कार्ड ऑनलाइन कार्ड होता है जो मजदूरों के पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है।
  • श्रम कार्ड 16 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोग बनवा सकते है।
  • इसे केवल श्रमिक वर्ग का कार्य करने वाले गरीब लोग बनवा सकते है।
  • सरकार हर महीने ₹500 से ₹2000 के बीच की राशि श्रम कार्ड धारक के बैंक अकाउंट में डालती है।
  • इस योजना के जरिए पेंशन इंश्योरेंस और छात्रवृत्ति की सुविधा भी मिलती है।
  • किसी इलाके में अगर सरकार कोई कार्य करवाती है तो उसमें श्रमिक की आवश्यकता होने पर श्रम कार्डधारक को नौकरी भी मिल सकते हैं।

 

श्रम कार्ड की पात्रता | Eligibility Criteria for Shram Card

 

  • श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र न्यूनतम 16 वर्ष और अधिकतम 59 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसके लिए केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसकी पारिवारिक आय ₹200000 सालाना से कम है।
  • व्यक्ति का कार्य किसी श्रमिक वर्ग से ताल्लुक रखता है तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
  • इसके अंतर्गत पेंशन की सुविधा प्राप्त करने के लिए उम्र अनुसार हर महीने ₹55 से ₹210 देने होते है।

 

E- कार्ड का लाभ | Benefits of Shram Card 

 

  • इस कार्ड के जरिए सरकार श्रमिकों को हर महीने ₹500 से ₹2000 तक देती है।
  • कार्डधारक को ₹200000 का जीवन बीमा बनता है।
  • आधार कार्ड धारक किसी दुर्घटना में 60% से अधिक जख्मी होता है तो उसे ₹100000 का दुर्घटना बीमा मिलता है।
  • कार्ड धारक के परिवार में अगर कोई बच्चा है तो उसकी पढ़ाई के लिए खास परिस्थिति पर उसे छात्रवृत्ति मिल सकती है।
  • 60 वर्ष की आयु होने पर उसने अपने राशि में कितना पैसा कटवाया है उसके आधार पर हर महीने पेंशन दिया जाता है यह पेंशन अधिकतम ₹3000 तक हो सकता है।

 

श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

 

अगर आप इस महत्वपूर्ण कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाना चाहते हैं तो आपको कुछ आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

 

Step 1 – सबसे पहले अभ्यार्थी को श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।

 

Step 2 – आपको होम पेज Register on Shram Card का एक विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करना है। 

 

3 – अब एक नए पेज में आपको Self Registration का फॉर्म मिलेगा जिसे ध्यान से भरना है।

 

Step 4 – अब बताए गए निर्देश अनुसार आगे बढ़ते हुए आप का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। सरकार आपके द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा करेगी उसके बाद आप के पात्र होने पर आपको ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए श्रम कार्ड के लिए सूचित किया जाएगा।

 

FAQ

 

श्रम कार्ड क्या है?

 

श्रम कार्ड एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन कार्ड है जिसे केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों के श्रमिकों के लिए मुहैया करवाया गया है। यह कार्ड श्रमिक वर्ग का कार्य करने वाले लोगों का पहचान पत्र है और सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाओं और आर्थिक सुविधा पाने का जरिया है।

 

कार्ड से कितना पैसा मिलता है?

 

श्रम कार्ड के जरिए हर राज्य में अलग-अलग प्रकार की राशि दी जाती है ,यह राशि ₹500 से ₹2000 प्रति माह के बीच हो सकती है।

 

श्रम कार्ड के जरिए पेंशन कैसे मिलता है?

 

आवेदक को हर महीने उम्र अनुसार ₹55 से ₹210 कटवाने होते है। उसके बाद 60 वर्ष पूर्ण होने पर वह श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर, मानधन विकल्प चुनकर एक आवेदन फॉर्म भरना होगा उसके बाद पेंशन की राशि बैंक में आने लगती है। 

 

श्रम कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

 

जिस व्यक्ति की पारिवारिक सालाना आय ₹200000 से कम है उस परिवार के 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

 

निष्कर्ष

 

उम्मीद करते हैं आज के लेख को पढ़ने के बाद आप श्रम कार्ड क्या है? और श्रम कार्ड से मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी सरल शब्दों में प्राप्त कर पाए होंगे।

अगर यह लेख लाभदायक है तो अपने विचार कमेंट में बताना ना भूलें।

 

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *