Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)
Abua Awas Yojana DBT Status Check

Abua Awas Yojana DBT Status Check : पहली किस्त के लाभार्थी सूची में नाम देखें – अबुआ आवास योजना

Abua Awas Yojana DBT Status Check – झारखंड के बेघर और गरीब लोगों को तीन कैमरे वाला पक्का मकान बनाने की सुविधा सरकार की तरफ से मिल रही है। अगर आपने एक पक्का मकान बनाने का सपना देखा है तो सरकार आपका यह सपना साकार करेगी। आज के समय में तीन कैमरे वाला पक्का मकान बनाने में एक गरीब व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा झारखंड में बड़े पैमाने पर गरीब और बेघर लोग रहते है। इन सभी लोगों को सामाजिक रूप से सुरक्षा देने और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अबुआ आवास योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐलान किया गया था। नवंबर महीने में इस आवास योजना की आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है जो एक महीने तक चलने वाली है। आप किस प्रकार घर की सुविधा प्राप्त कर पाएंगे और ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

9 फरवरी को सीएम चंपाई सोरेन अबुआ आवास में पहली किस्त का उद्घाटन होगा।

झारखंड के गरीब और बेघर नागरिकों के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। यह एक सफल और बेहतरीन योजना साबित हो रही है। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लाभ के रूप में आपको तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाएगा। वर्तमान समय में 24 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जो भी इसके लिए आवेदन करेगा उसे मार्च 2026 तक तीन कमरे का पक्का मकान की सुविधा मिलेगी।

सबसे पहले सरकार ने झारखंड के सभी आवेदनों में से 2 लाख आवेदन को मंजूरी दी और पहले सत्र में 2 लाख परिवारों को तीन कमरे के पक्का मकान की सुविधा इस योजना के तहत दी गई है। उसके बाद साल 2024 से 2025 के बीच दूसरा सत्र शुरू किया जाएगा जिसमें 3 लाख परिवारों को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। सरकार ने दूसरे सत्र के लिए घर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसलिए वर्तमान समय में तीसरे सत्र के लिए आवेदन शुरू किया गया है।

तीसरे सत्र के अंतर्गत मार्च 2026 तक आपको झारखंड सरकार की तरफ से तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाएगा। इसके लिए आपको अभी 24 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच आवेदन करना होगा जिसके लिए सभी आवश्यक जानकारी नीचे बताई गई है।

तीन कमरे का पक्का मकान बनाने के लिए सरकार पैसा देगी 

इस योजना में सरकार तीन कमरे का पक्का मकान बनाने के लिए आपको चार किस्त में पैसे देगी। हर किस्त में आपके घर बनाकर इसकी जानकारी स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करनी होगी। आप जिस तरह अपने घर को बनते जाएंगे उस तरह आपके आगे का पैसा आते जाएगा।

इस योजना में आपके घर बनाने के लिए जो पैसा दिया जाएगा उसके जरिए आपको तीन कमरे का मकान बनाना है। इस मकान को बनाने के लिए सरकार ₹200000 की राशि प्रदान करेगी। सबसे पहले राशि की 15% किस्त अर्थात ₹30000 आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे, इसके बाद 25% अर्थात ₹50000 ट्रांसफर किए जाएंगे, इसके बाद तीसरी किस्त जिसमें 50% अर्थात एक लाख रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। अंत में बचे हुए सारे पैसे आखिरी किस्त में आ जाएंगे।

बिहार सरकार सभी बेरोजगारों को रोजगार शुरू करने के लिए दे रही है 2-2 लाख रुपए, यहां से जल्दी करें आवेदन

आबुआ आवास योजना का पैसा किसको मिलेगा

आबुआ आवास योजना का पैसा हर किसी को नहीं दिया जाता है। इसके लिए झारखंड सरकार ने कुछ खास पात्रता को निर्धारित किया है, अगर आप उस पात्रता का निर्देश अनुसार पालन करते हैं तब आपको आवास योजना का लाभ दिया जाता है – 

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासी नागरिकों को दिया जाता है।
  • झारखंड के गरीब और बेघर लोगों के लिए यह योजना शुरू किया गया है इस वजह से आपके पास झारखंड का बीपीएल कार्ड होना जरूरी है।
  • इस योजना के लिए जो पैसा जारी किया जाएगा वह परिवार की महिला के नाम पर जारी किया जाएगा। अगर किसी कारणवश महिला की मृत्यु हो जाती है तब वह पैसा परिवार के मर्द के नाम पर आएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है हर धर्म और समुदाय के गरीब लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति इनकम टैक्स देने का पात्र नहीं होना चाहिए और सालाना आय ₹200000 से कम होनी चाहिए।

Abua Awas Yojana DBT Status Check online

  • पहले, आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • होम पेज पर लॉगिन का विकल्प है।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें, फिर लॉगिन क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आपका पेमेंट स्टेटस दिखाई जाएगा।
  • यहां आप अपने भुगतान की रिपोर्ट देख सकते हैं।

निष्कर्ष

हमने आपको Abua Awas Yojana DBT Status Check के बारे में पूरी जानकारी दी है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ किसको मिलेगा और कैसे मिलेगा। इसके अलावा यह योजना किसके लिए किस प्रकार शुरू किया गया है इससे जुड़ी भी सभी प्रकार की जानकारी को सरल शब्दों में समझाया गया है।

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *