Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)
UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023

UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023 – UP में इन किसानों का होगा कर्ज माफ लिस्ट में अपना नाम चेक करें

Last Updated On August 2, 2023

UP Kisan Karj Mafi Yojana – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। इस ऐलान के मुताबिक जितने भी किसानों ने खेती करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड या बैंक से कर्ज लिया है उनका कर्ज माफ होने वाला है। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें उन सभी किसानों का नाम दिया गया है जिन का कर्ज माफ होने वाला है। अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और अपना कर्ज माफ करवाना चाहते हैं तो इसके लिए अब तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

किसान कर्ज माफी योजना का संचालन काफी लंबे समय से किया जा रहा है। सरकार हर कुछ महीने पर किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत लिस्ट जारी करती है। यह लिस्ट बैंक और सरकार के सलाह मशवरा पर रिलीज किया जाता है। इस बार यूपी किसान कर्ज माफी योजना में किसका नाम आया है इसकी जानकारी नीचे बताई गई है।

Must Read

UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023

किसान कर्ज माफी योजना का संचालन काफी लंबे समय से किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत उन सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाता है जिन्होंने खेती के लिए कर्ज लिया था। कर्ज माफी योजना में केवल किसान क्रेडिट कार्ड और बैंक से लोन लेने वाले किसानों का कर्ज माफ होता है। हर कुछ महीने पर अलग अलग राज्य में किसान कर्ज माफी लिस्ट जारी की जाती है।

इस बार किसान कर्ज माफी लिस्ट उत्तर प्रदेश में जारी की गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कर्ज माफी लिस्ट जारी की गई है। एलान के मुताबिक इस लिस्ट में जितने भी किसानों का नाम होगा उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

कर्ज माफी लिस्ट में किसका नाम होगा?

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कर्ज माफी लिस्ट जारी की गई है, मगर इस लिस्ट में प्रदेश के सभी किसानों का नाम नहीं है। सरकार के द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता पर खरा उतरने वाले किसानों का नाम इस लिस्ट में जारी किया गया है – 

  • कर्ज माफी योजना केवल उन किसानों का नाम होगा जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड या बैंक से खेती के लिए लोन लिया है।
  • यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में उन किसानों का नाम है जिनकी सालाना आय ₹200000 से कम है।
  • इस योजना में केवल उसी किसान का नाम आएगा जिसने अधिकतम ₹200000 तक का कर्ज लिया है।
  • इस योजना के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

यूपी किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत अगर आप लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको किसान कर्ज माफी लिस्ट का एक विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको राज्य ब्लॉक और जिला का चयन करना है।
  • इसके बाद एक लिस्ट ओपन होगी जिसमें आपके इलाके के सभी किसानों का नाम होगा जहां आप अपना वादा पूरा कर क्या करते लोगों का नाम लिस्ट में देख सकते हैं।

किसान कर्ज माफी लिस्ट में नाम ना होने पर क्या करें?

अगर यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार हर कुछ महीने पर एक नई लिस्ट जारी करती है जिसमें आपका नाम हो सकता है। आपको बता दें कर्ज माफी लिस्ट राज्य सरकार और बैंक के द्वारा निर्धारित की जाती है।

इस वजह से इस लिस्ट में आप अपना नाम नहीं ऐड कर सकते है। जितने भी किसानों का नाम लिस्ट में आएगा वह सरकार की तरफ से दिया जाएगा। जिस किसान का नाम कर्ज माफी लिस्ट में जुड़ेगा उसे सरकार की तरफ से मैसेज भी भेजा जाएगा। लिस्ट में नाम बैंक और सरकार के सलाह मशवरे पर जोड़ा जाता है।

अगर आपका नाम किसान कर्ज माफी लिस्ट में नहीं है तो आप केवल इंतजार कर सकते है। इसके बाद आपको थोड़ा इंतजार करना होगा और हो सकता है आने वाले लिस्ट में आपका नाम दर्ज कर दिया जाए।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको यूपी किसान कर्ज माफी योजना (UP Kisan Karj Mafi Yojana) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। इसे पढ़ने के बाद आप आसानी से लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं और अपना कर्ज माफ करवा सकते है। अगर साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *