Last Updated On November 28, 2022
राशन कार्ड की नई सूची 2022 जारी, सिर्फ इन लोगों का नाम सूची में हुआ शामिल : खाद्य विभाग ने नई राशन कार्ड सूची जारी कर दिया है। इस सूची नए आवेदक जो पात्र पाए गए है, उनका नाम जोड़ा गया है। अगर अभी तक आपका नाम राशन कार्ड सूची में नहीं था तो इस नई सूची को चेक जरूर करें। अगर आपका नाम पहले से ही राशन कार्ड सूची में था, तब आप भी इस नई सूची को चेक करें। क्योंकि कुछ अपात्र लोगों को नाम सूची से हटाया भी गया है। (Ration Card List)
राशन कार्ड की नई सूची में अपना नाम चेक करने की सुविधा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में उपलब्ध है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से नई सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगे। लेकिन अधिकांश लोगों को सूची में नाम अपना चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप By स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है, कि राशन कार्ड की नई सूची में अपना नाम कैसे चेक करते है ? तो चलिए शुरू करते है।
Ration Card List 2022 में अपना नाम कैसे चेक करें ?
- स्टेप-1 nfsa.gov.in को ओपन करें
राशन कार्ड की नई सूची में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले हमें खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे राशन कार्ड सूची की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
-
स्टेप-2 Ration Cards को चुनें
खाद्य विभाग की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी देखने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें राशन कार्ड की नई सूची में अपना नाम चेक करना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।
- स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें
इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा, यहाँ आप जिस राज्य से है उसका नाम खोजना है। आपका राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
- स्टेप-4 अपने जिला का नाम चुनें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य में जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन में आपको दिखाई देगा। इस लिस्ट में आपको अपने जिले का नाम खोजना है और सेलेक्ट करना है। फिर दिए गए Show विकल्प को चुनें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
- स्टेप-5 ग्रामीण या शहरी क्षेत्र चुनें
अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर ग्रामीण (Rural) एवं शहरी (Urban) क्षेत्र का विकल्प दिखाई देगा। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है, तो यहाँ Rural राशन कार्ड को चुनें। अगर आप शहरी क्षेत्र से है तब यहाँ Urban राशन कार्ड को सेलेक्ट करना है।
- स्टेप-6 अपने ब्लॉक का नाम चुनें
ग्रामीण या शहरी राशन कार्ड सेलेक्ट करने के बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिला के अन्तर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इस लिस्ट में अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
-
स्टेप-7 अपने पंचायत का नाम चुनें
अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी ग्राम पंचायत होंगे उसकी लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ भी अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
- स्टेप-8 अपने गांव का नाम चुनें
अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी गांव आते होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने गांव का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
- स्टेप-9 राशन कार्ड की नई सूची चेक करें
अपने गांव का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस गांव की नई राशन कार्ड सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी। यहाँ राशन कार्ड नंबर एवं राशन कार्ड होल्डर का नाम दिखाई देगा। यहाँ आप राशन कार्ड की नई सूची में अपना नाम चेक कर सकते हो।
राशन कार्ड की नई सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे नई राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको आपको किसी तरह की परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे। Ration Card List
Disclaimer : यहाँ एक जानकारी है जो हम आप तक पहुचाते है, हमारा उद्देश्य है आप योजना की जानकारी, स्टेटस, लिस्ट जान सके, चेक कर सके इससे जुड़ा कोई भी फैसला आपका अंतिम फैसला होगा, इसके लिए हम या हमारी टीम का कोई भी मेम्बर जिम्मेदार नहीं होगा : धन्यवाद