Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam

Sarkari Job

SARKARI JOB FIND

WWW.SARKARIJOBFIND.COM

Welcome To Sarkari Result, Sarkari Exam, (SARKARIJOBFIND.COM)
Fasal Bima Yojana 2023

Fasal Bima Yojana – फसल बीमा की नई सूची हुई जारी, ऐसे चेक करे लिस्ट में अपना नाम

Last Updated On November 11, 2023

Fasal Bima Yojana 2023 – भारतीय केंद्र सरकार और हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से फसल बीमा योजना का लाभ भारत के सभी किसानों को दिया जा रहा है। इस योजना के तहत क्रॉप इंश्योरेंस लिस्ट 2023 केंद्र सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। आपको बता दे केवल सूची ही नहीं बल्कि सूची के तहत किसानों के खाते में पैसे भी भेजे जा चुके हैं।

निर्धारित समय में जिन किसानों ने आवश्यक दस्तावेजों के तहत अपना आवेदन पूरा किया था उसे फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। अगर आप भी जानना चाहते हैं की Fasal Bima Yojana 2023 का लाभ किसे मिलेगा तो यहां दी गई जानकारियां आपके लिए बहुत लाभकारी है।

Fasal Bima Yojana 2023

भारतीय केंद्र सरकार और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से 18 फरवरी 2016 को किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई जिसका नाम फसल बीमा योजना रखा गया। यह योजना किसानों के लिए उनके उपज या पैदावार के खराब होने के समय बीमा योजना की तरह काम करता है।

फसल खराब होने पर सरकार आपको मुआवजा देती है जिससे खेत की आपकी लागत और परिवार का भरण पोषण थोड़े समय के लिए हो सके। इस योजना का लाभ किसानों को तब दिया जाता है जब फसल बे मौसम बारिश सुख या फिर कोई अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हो गई हो। केवल इतना ही नहीं बल्कि बुवाई से पहले या फिर फसल कटाई के 14 दिन बाद तक फसलों से होने वाले नुकसान के लिए किसानों को सरकार की तरफ से यह सहायता दी जाती है।

किस फसल पर मिल रहा है कितना मुआवजा

आपको बता दे सरकार किसानों को कुछ विशेष रूप के फसल पर ही मुआवजा दे रही है। नीचे कौन सी फसल पर सरकार की तरफ से कितना मुआवजा दिया जा रहा है इसकी पूरी जानकारी दी गई है। इस सूची को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

फ़सल 

धन राशि 

कपास 

₹ 36,282

धान 

₹ 37,484

मक्का 

₹ 18,782

मूंग 

₹ 16,497

फसल बीमा योजना की आखिरी किस्त 

भारतीय कृषि विभाग की तरफ से 27-28 सितंबर को फसल बीमा योजना की तरफ से आखिरी किस्त जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किए गए किसानों को उनके खाते में पैसे दिए जा चुके हैं। अगर आपने भी 16 अगस्त से पहले रजिस्ट्रेशन किया था तो बेशक आपको Fasal Bima Yojana के तहत आखिरी किस्त की धनराशि आपके अकाउंट में भेजी गई होगी। अगर आप भी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए तरीके से अपना नाम जांच कर सकते हैं।

Must Read

फसल बीमा योजना में अपना नाम चेक कैसे करें

जिन किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत 16 अगस्त से पहले आवेदन किया था वह अपना नाम सूची में कैसे चेक कर सकते हैं इसके लिए पूरी जानकारी नीचे दी गई है। दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें और सूची में अपने नाम की जांच करें।

  • क्रॉप इंश्योरेंस की लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले “क्रॉप इंश्योरेंस की लिस्ट” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको आवेदन का वर्ष और सैक्शन चुनना है।
  • अब आपको अपना क्षेत्र चुनने के लिए विकल्प दिया जाएगा, लोकेशन के अनुसार अपना क्षेत्र चुने।
  • क्षेत्र चुनने के बाद आपको पॉलिसी नंबर का विकल्प दिख जाएगा।
  • पॉलिसी नंबर का चयन करते ही आपको व्यू का ऑप्शन दिखेगा।
  • व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करें इससे आपके सामने क्लेम का ऑप्शन आएगा।
  • क्लेम पर क्लिक करते ही आपके सामने सूची खुल जाएगी जिसमें धनराशि भेजी गई है या नहीं इसकी पूरी जानकारी मौजूद होगी।
  • इस प्रक्रिया के अनुसार आप सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
  • अगर यहां पर आपके अकाउंट में जीरो धन राशि दिखाई दे रही है इसका मतलब है सरकार द्वारा बहुत जल्द पैसे भेजे जाएंगे।

फसल बीमा योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट

फसल बीमा योजना के लिए कोई भी जानकारी अगर आप प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे सही विकल्प इसके आधिकारिक वेबसाइट है। नीचे हमने आपको आधिकारिक वेबसाइट की लिंक दी हुई है। इस पर क्लिक करके आप फसल बीमा योजना से संबंधित कोई भी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको आवेदन की तिथि से लेकर पैसों के स्टेटस तक की सभी जानकारी मिल जाएगी।

Official website:   Fasal Bima Yojana 

निष्कर्ष

आज के हमारे इस लेख में हमने आपको Fasal Bima Yojana 2023 की पूरी जानकारी सरल शब्दों में देने का प्रयास किया। हम आशा करते हैं हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियां आपके लिए लाभकारी रही होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करें।

Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *