Last Updated On August 18, 2023
E Shram Card Payment Update – भारतीय सरकार द्वारा श्रमिकों की आर्थिक सहायता के लिए श्रम कार्ड योजना लागू कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक मजदूरों को समय-समय पर रोजगार और आर्थिक सहायता दी जाती है। अगर आप भी एक श्रमिक हैं तो इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप आवेदन कर चुके हैं और जानना चाहते हैं कि कब से श्रम कार्ड के पैसे श्रमिकों के अकाउंट में आएंगे। तो आप इस वक्त बिलकुल सही जगह पर मौजूद है।
हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से श्रम कार्ड से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं। हम आपको विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं कि आप खुद कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं नहीं। यह सारी जानकारी अच्छे से और स्टेप बाय स्टेप प्राप्त करने के लिए आपको हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
Must Read
- MP Ladli Bahna Yojana 2023 – १००० रुपये वाली लिस्ट में अपना नाम चेक करें
- Aawas Yojana List Check Online – मोबाइल से नई आवास योजना लिस्ट कैसे निकालें 2023
E Shram Card Yojana 2023
भारत में श्रमिक मजदूरों की संख्या काफी ज्यादा है। लगभग सभी श्रमिक मजदूरों को रोजगार मिल जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी श्रमिक मजदूर हैं जिन्हें रोजगार उपलब्ध नहीं हो पता है और उनकी आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन कमजोर होती जाती है। ऐसे में सरकार श्रमिक मजदूरों को समय-समय पर रोजगार प्राप्त कराने के लिए श्रम कार्ड योजना लागू की है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा मजदूरों की योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस योजना के तहत रोजगार पाने के लिए आपको इस योजना से जुड़ना होगा। अब अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं। तो इसके अधिकारीक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आप घर बैठे ही कर सकते हैं। आपको आवेदन करने के दौरान एक भी रुपए देने की आवश्यकता नहीं है। आप बिना किसी तरह का कोई शुल्क दिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
श्रम कार्ड योजना के लाभ
भारतीय सरकार द्वारा श्रम कार्ड योजना के माध्यम से श्रमिक मजदूरों को कई लाभ दिए जाते हैं। आइए हम आपको नीचे बताते हैं कि जो श्रमिक इस योजना से जुड़े हैं उन्हें सरकार द्वारा कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं।
- सरकार द्वारा उन्हें समय-समय पर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
- इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।
- लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष होने के बाद उन्हें पेंशन भी दिया जाता है।
- योजना से जुड़े लोगों का 200000 तक का जीवन बीमा भी कराया जाता है।
- उनके बच्चे का पढ़ाई लिखाई का खर्च भी सरकार खुद उठाती है।
- जुड़ने के लिए श्रमिक घर बैठे फ्री में आवेदन कर सकते हैं।
कब तक आएगा श्रमिकों के खाते में श्रम कार्ड का पैसा – E Shram Card Payment Update
अब अगर आप श्रम कार्ड योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे कब आएंगे। तो आप हमारे द्वारा नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं और खुद पता कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
- खाते में पैसे आए हैं नहीं यह जानने के लिए सबसे पहले आपको श्रम कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना है।
- यहां पर आपको Know Your Payment के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर और बैंक नाम दर्ज करना है।
- यह सारा कुछ भरने के बाद आपको SENT OTP ON REGISTERED MOBILE NO पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आपको ओटीपी प्राप्त हो आप दिए गए बॉक्स में ओटीपी भरे।
- उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं नहीं। यहां आपका पूरा पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा।
अगर नहीं आए हैं पैसे तो कर सकते हैं यह काम
सभी लोगों के अकाउंट में सरकार द्वारा पैसे सही तरीके से भेजे जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों के अकाउंट में पैसे किसी कारणवश नहीं आ पाते हैं। ऐसे लोग इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट से कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं। दर्ज किए गए कंप्लेंट पर सरकार द्वारा गौर किया जाएगा और उनकी समस्या को दूर किया जाएगा।
इसके अलावा अगर आप यह जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे क्यों नहीं आए हैं। तो आप योजना द्वारा लागू किए गए 18001800999 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यहां आपको जानकारी दे दी जाएगी कि आपको किस कारण से पैसे नहीं दिए गए हैं। उसके बाद आप समस्या को दूर कर सकते हैं और अपने अकाउंट पर पैसे का सकते हैं।
निष्कर्ष
हमने आज आपको श्रम कार्ड योजना (E Shram Card Payment Update) से संबंधित लगभग सारी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। हमने आपको बताया है कि श्रम कार्ड योजना से श्रमिकों को क्या लाभ है। इसके अलावा हमने आपको यह भी बताया है कि श्रम कार्ड के पैसे आपके खाते में आए हैं नहीं यह जानकारी आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया और दी गई सारी जानकारी समझ में आ गई तो आप इसे अपने मित्रों को और सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।