E Shram Card New List Check – केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे श्रमिक मजदूरों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो। इसी में एक योजना का नाम श्रम कार्ड योजना भी है। श्रम कार्ड योजना के तहत श्रमिक मजदूरों को रोजगार एवं आर्थिक लाभ सरकार द्वारा दिया जाता है। हाल ही में श्रम कार्ड योजना के तहत एक लिस्ट जारी की गई है। जो श्रमिक श्रम कार्ड योजना से जुड़े हैं या फिर श्रम कार्ड योजना से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। वह इसके आधिकारिक वेबसाइट से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
जो लोग लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया नहीं जानते हैं वह इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। यहां स्टेप बाय स्टेप लिस्ट में नाम चेक (E Shram Card New List Check) करने की प्रक्रिया बताई जाएगी। इसके अलावा आपको श्रम कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया जाएगा। यह सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।
Must Read
- जो Aawas Yojana का फॉर्म भरे थे उनका नाम लिस्ट मे आ गया है अपना नाम आधार से चेक करें
- Solar Panel Rooftop Yojana – अपने छत मे लगवाएं सौर ऊर्जा बिल्कुल फ्री में
- Kisan Karj Mafi Yojana – किसान का सारा कर्ज होगा माफ जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन
सरकार ने जारी की श्रम कार्ड योजना की नई लिस्ट
जो श्रमिक मजदूर श्रम कार्ड योजना से जुड़ चुके हैं उनके लिए एक खुशखबरी आई है। सरकार ने श्रम कार्ड योजना के तहत नई लिस्ट हाल ही में जारी कर दी है। इस लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको सिर्फ अधिकारीक वेबसाइट पर जाना है। यानी कि आप घर बैठे इसके आधिकारिक वेबसाइट से बिल्कुल मुफ्त में लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं। अगर लिस्ट में आपका नाम है तो आप इस योजना से जुड़ चुके हैं और जब भी सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में पैसे भेज आएंगे आपके अकाउंट में भी पैसे आएंगे।
श्रम कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार प्राप्त कराना और उनको आर्थिक सहायता देना है। सरकार सभी मजदूरों को समय-समय पर रोजगार प्राप्त कराती है और उनके अकाउंट में प्रतिमाह आर्थिक सहायता भी ट्रांसफर करती है। हर राज्य के मजदूरों को श्रम कार्ड योजना के तहत अलग-अलग राशि लाभ के रूप में दी जाती है। जो श्रमिक अभी तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं वह इसके आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
श्रम कार्ड योजना के लाभ : Benefits of E Shram Card
यह योजना भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत श्रमिक मजदूरों को कई सारे लाभ दिए जाते हैं। आइए हम आपको सभी लाभ के बारे में अच्छी तरह बताते हैं।
- श्रमिकों को सरकार हर कुछ समय के अंतराल पर रोजगार देती है।
- इसके अलावा उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक राशि भी मदद के रूप में दी जाती है।
- सरकार द्वारा श्रमिक मजदूरों का दो लाख तक का जीवन बीमा भी कराया जाता है।
- अगर श्रमिकों की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई और वह इस योजना से जुड़े हैं तो उन्हें प्रतिमाह ₹3000 पेंशन के रूप में मिलेंगे।
- श्रमिकों के बाल बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा भी सरकार उठाने वाली है।
- इन सब चीजों से श्रमिक मजदूरों की आर्थिक एवं सामाजिक स्तर बढ़ेगा।
E Shram Card New List Check Online
जो लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं और लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। वह नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं और आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया अपना सकते हैं।
- श्रमिकों को लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां आपको वेबसाइट के होम पेज पर Update करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया प्लीज ओपन होगा यहां आपको यूएएन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी है।
- उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना है और जेनरेट ओटीपी पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- आप इस ओटीपी को वेबसाइट में दर्ज करें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
जिन लोगों का लिस्ट में नहीं आया है नाम वह क्या करें
कई ऐसे भी श्रमिक मजदूर हैं जो इस योजना से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। लेकिन उनका नाम श्रम कार्ड योजना द्वारा जारी किए गए लिस्ट में दर्ज नहीं है। ऐसे में वह लोग श्रम कार्ड योजना की हेल्पलाइन नंबर 18001800999 पर कॉल कर सकते हैं। यहां उनको उनके भरे आवेदन से संबंधित सारी जानकारी दे दी जाएगी।
उन्हें कारण भी बता दिया जाएगा कि उनका नाम इस लिस्ट में क्यों नहीं दिया गया है। उसके बाद श्रमिक मजदूर इस योजना से जुड़ने के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। अगली लिस्ट में उनका नाम जारी कर दिया जाएगा और उनको इस योजना का लाभ मिलेगा।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने श्रम कार्ड योजना (E Shram Card New List Check) से संबंधित लगभग सारी जानकारी प्राप्त की है। हमने आपको बताया है कि श्रम कार्ड योजना के तहत जारी हुई लिस्ट में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा हमने आपको यह भी बताया है कि अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं आया है तो आप क्या कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा और जानकारी अच्छे से समझ में आ गई तो आप इसे अपने मित्रों को शेयर जरूर करें।