Last Updated On October 18, 2023
Ayushman Mitra Registration 2023 :- आयुष्मान का मुख्य उद्देश्य भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 55 करोड़ भारतीयों को फ्री और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है। आयुष्मान मित्र के अंतर्गत किन परिवारों को शामिल किया जाएगा यह 2011 की जनगणना के आधार पर तय किया गया है। इस जनगणना के अंतर्गत जो परिवार गरीबी रेखा के नीचे वाले हैं उन्हें इलाज के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाएगा । इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आयुष्मान मित्र की योजना का कदम उठाया गया है।
आयुष्मान मित्र रजिस्ट्रेशन 2023 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स और पात्रता का पूरा होना अनिवार्य है। यहां पर आपको किस प्रकार रजिस्ट्रेशन करना है? उसकी सारी प्रक्रिया समझाई जाएगी ताकि आपको पंजीकरण करने में किसी तरह का कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
WhatsApp Group | Join Now |
WhatsApp Channel | Click here to Follow |
Ayushman Mitra Registration 2023 – Overview
नाम | आयुष्मान मित्र रजिस्ट्रेशन 2023 |
पंजीकरण के लिए चार्ज | कोई नहीं |
अप्लाइ करने का माध्यम | ऑनलाइन |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष से ऊपर |
शैक्षिक योग्यता | 12 वी पास |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ndhm.gov.in/ayushman-mitra |
इस आर्टिकल के जरिए आपको विस्तार से जानकारी दी जाएगी कि किस प्रकार आयुष्मान मित्र के अंतर्गत आप लोग अपना registration करा सकते हैं। हमारे देश के वे युवा जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान मित्र के रुप में कार्य करके अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को हम यहां पर विस्तार से आपको समझाएंगे।
Ayushman Mitra योग्यता
जो युवा आयुष्मान मित्र बनने में इच्छुक हैं उनके लिए यहां पर जो योग्यताएं अनिवार्य है वह इस प्रकार है।
- आयुष्मान मित्र रजिस्ट्रेशन 2023 के अंतर्गत जो भी युवा आवेदन करने के इच्छुक हैं उनका भारतीय होना अनिवार्य है।
- आवेदन करता का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
- आवेदन करता का समाज के प्रति और समाज सेवा के प्रति अग्रसर होना चाहिए।
- जितने भी आयुष्मान भारत योजना के अंदर लाभ पाने वाले हैं उन्हें मुफ्त उपचार देने के लिए मदद की जाएगी।
Ayushman Mitra Registration 2023 : जरूरी दस्तावेज
आयुष्मान मित्र के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार हैं।
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- बैंक खाते की पासबुक
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज की चार फोटोग्राफ
Must Read –
- Aayushman Card: अब बनाना हुआ और भी आसान, जानिए किसको कैसे मिलेगा लाभ
- Ayushman Mitra Online Registration : आयुष्मान मित्र बनकर हर महीने ₹15000 कमाइए
Ayushman Mitra Registration करने का ऑनलाइन तरीका
जितने भी युवा आवेदक आयुष्मान मित्र के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं उन्हें दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
Step 1. पहले portal पर रेजिस्ट्रैशन करना होगा
- आयुष्मान मित्र में 2023 में पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको “Click here to register” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- यहां पर आपको एक ऑप्शन मिलेगा “Self Registration” जिस पर आप को क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का नंबर भर देना है और “Submit” पर क्लिक कर देना है।
- अब आपसे यहां पर opt मांगा जाएगा जो की आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोलने में काम आएगा अब इसे आप को ध्यान से पढ़ कर सही सही भरना।
- आखिर में आकर अब आपको “Submit” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Step 2 अब आपको पोर्टल पर लॉगिन करके आयुष्मान मित्र के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना है
- जब आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुली हो जाए उसके बाद आपको पोर्टल पर लॉगइन करना है।
- अब आपको लॉग इन करने के बाद जो एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा उसको ध्यान से पढ़ कर सही भरना है।
- जो भी यहां पर डाक्यूमेंट्स आपसे मांगे जाएंगे उनको स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अंत में आप को सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है फिर आपको आवेदन की रसीद मिल जाएगी उसका आपको प्रिंट आउट निकालके संभाल कर रख लेना है।
सारांश
इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी भारत देश के युवकों ने जो कि समाज सेवा करने में सदैव आतुर रहते हैं और जिन्हें अपने कैरियर में आयुष्मान के जरिए आगे बढ़ना है उन्हें, आयुष्मान मित्र रजिस्ट्रेशन 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है यहां से आप आसानी से अनुकरण करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आयुष्मान मित्र का हिस्सा बन सकते हैं।